{"_id":"6765cc80e7df324c3d016fe5","slug":"nawazishs-body-handed-over-to-family-members-after-post-mortem-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-128781-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा नवाजिश का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा नवाजिश का शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले किरमिच गांव में एसवाईएल-भाखड़ा नहर पर निर्माणाधीन लोहे का पुल गिरने से नहर में डूबे नवाजिश के शव का पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
थाना केयूके पुलिस को दिए बयान में साजिद निवासी बिलौचपुर जिला बागपत ने बताया कि किरमिच गांव में नहर पर लोहे का पुल निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसका भतीजा नवाजिश (20), शहजाद और अमजद खान पुल पर काम कर रहे थे। इस दौरान हाइड्रा मशीन का कंप्रेसर फटने से पुल बीच से लचक खाकर टूट गया था।
इस दौरान वह तीनों नहर में गिरकर गए थे। पुल का काम कर रहे अन्य मजदूरों ने रस्सी फेंककर अमजद और शहजाद को बाहर निकाल लिया था, मगर नवाजिश नहर में बह गया था। वीरवार को गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नवाजिश का शव नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बयान के आधार पर मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद