फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navratri from September 26, preparations begin, Kurukshetra

नवरात्र 26 सितंबर से, तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Navratri from September 26, preparations begin, Kurukshetra
श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज ऐजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इस बार नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होंगे। मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में मुख्य आयोजन श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में होगा, जहां से नवरात्र के पहले दिन भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि धर्मनगरी में दस दिन बाद नवरात्र की धूम रहेगी, जिसके लिए तैयारियों जोरों से की जा रही है। नवरात्र के समापन पर तीन अक्तूबर को दुर्गाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा और विशेष जागरण का आयोजन होगा, जिसके लिए भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवरात्र की शुरूआत शोभा यात्रा से होगी। शोभायात्रा 26 सितंबर से श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ दोपहर एक बजे किया जाएगा। इसमें मुख्य यजमान मेयर रेनू बाला गुप्ता और मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा होगी। शोभायात्रा निकालने के बाद मंदिर में महाआरती एवं ज्योति प्रतिस्थापना की जाएगी। ज्योति स्थापना शाम छह बजे की होगी। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया और मुख्य यजमान शबनम वालिया, प्रमोद वालिया की ओर ज्योति स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed