फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navneet scored two goals against Singapore, won the match 13-0

Kurukshetra News: सिंगापुर के खिलाफ नवनीत ने दागे दो गोल, 13-0 से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Navneet scored two goals against Singapore, won the match 13-0
कुरुक्षेत्र। एशियन गेम्स में बुधवार को सिंगापुर के खिलाफ खेले गए भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत से अपने खेल की शुरुआत की। इस मैच में शाहाबाद की नवनीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। टीम ने इस मैच में 13-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। टीम की जीत और नवनीत कौर के प्रदर्शन से शहरवासी ने उनके बोरीपुर रोड निवास पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन

नवनीत के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उन्होंने घर पर यह मैच देखा। नवनीत की मां व भाई मुंबई गए हुए हैं। उन्होंने मुंबई से ही पूरा मैच देखा। इस दौरान वह सब लोग वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। यह मैच बेहतरीन रहा। आगे भी नवनीत और उसकी टीम से काफी उम्मीदें हैं। उनको उम्मीद है कि हमारी बेटियां गेम्स में गोल्ड लेकर ही लौटेंगी।
विज्ञापन


बॉक्स
गोल्ड मेडल निश्चित ही देश के खाते में आएगा
नवनीत ने फोन पर बातचीत में बताया कि अगला मैच जीतकर टीम गोल्ड की राह को मजबूत करेगी। पूरी टीम विश्वास और हौसले के साथ मैदान में प्रदर्शन कर रही है। निश्चित ही गोल्ड मेडल देश के खाते में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed