इस्माईलाबाद। विधिक सेवा प्राधिकरण और शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में किया गया। जिसमें शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद की नवजोत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय में पहुंचने पर नवजोत का स्वागत किया गया।
प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता थी, जिसमें जिला स्तर के सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से व्यक्तित्व का विकास होता है और कानून के प्रति समझ विकसित होती है। प्रेस सचिव जितेंद्र ने बताया कि अब नवजोत कौर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी का प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर डॉ. बलवान सिंह, सुदेश कुमारी, डॉ. दिनेश सहित अन्य शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।