{"_id":"665f8a1d7cf048622a0e9104","slug":"naveen-jindals-dominance-continues-in-dharmanagari-lotus-blossomed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-119075-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धर्मनगरी में नवीन जिंदल का दबदबा कायम, खिलाया कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धर्मनगरी में नवीन जिंदल का दबदबा कायम, खिलाया कमल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीत का जश्न मनाते हुए सांसद बने नवीन जिंदल। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के रण में आखिरकार भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल विजेता रहे, जिसके साथ ही भाजपा ने यहां अपनी जीत की हैट्रिक भी लगा दी है। इससे पहले भाजपा के ही नायब सैनी व राजकुमार सैनी सांसद बने थे। नवीन जिंदल अपने प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को कड़ी टक्कर देते हुए तीसरी बार सांसद बने हैं। वे चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे और पहली बार में ही कमल खिलाने में कामयाब रहे।
जीत के बाद तीसरी बार सांसद बने नवीन जिंदल ने मां सावित्री जिंदल, पत्नी शालू जिंदल व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेका तो पूजा अर्चना की। इसी के साथ वे मां भद्रकाली मंदिर के समक्ष ही स्व. ओपी जिंदल पार्क में गए, जहां उन्होंने अपने पिता को नमन किया। इसके उपरांत शहर में भव्य रोड शो निकाला, जिसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो के जरिए नवीन जिंंदल ने जनसमर्थन देने पर लोगों का आभार जताया तो वहीं कहा कि वे उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे।
जिंदल हाउस के बाहर लग गया लोगों का जमावड़ा
शाम ढलते जैसे ही जिंदल की जीत हुई तो उनके मोहन नगर आवास व लोकसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। यहां उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया तो बधाई देने के लिए होड़ सी लग गई। मोदी, भाजपा व नवीन जिंदल के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई तो वहीं लड्डू बांटे गए। इसके साथ ही कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरकते रहे। वहीं रोड शो मोहन नगर से शुरू होकर पुराना बस अड्डा होते हुए सीधे मां भद्रकाली मंदिर तक पहुंचा। जहां पर माथा टेकने के बाद रोड शो के साथ नवीन जिंदल शहर से होते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जीत का प्रमाणपत्र लिया।