फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Natural Agriculture Farmer Chaupal Discussion in Gurukul on 20th

Kurukshetra News: गुरुकुल में प्राकृतिक कृषि किसान चौपाल चर्चा 20 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Natural Agriculture Farmer Chaupal Discussion in Gurukul on 20th
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र का बाहरी दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। वर्तमान में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और किसानों के मन में प्राकृतिक खेती को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा 20 दिसंबर को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में किसान चौपाल चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ प्रदेशभर के किसानों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

गुरुकुल के व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने बताया कि प्राकृतिक कृषि किसान चौपाल चर्चा में प्राकृतिक कृषि से लाखों किसानों को जोड़ने वाले कृषि ऋषि एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, प्राकृतिक कृषि के वैज्ञानिक पक्ष को मजबूती से रखने वाले वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक पद्म श्री डॉ. हरिओम, एचएयू के कृषि विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बलजीत सिंह सहारण सहित देशभर में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दे रहे कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन

रामनिवास आर्य ने बताया कि आईएसीआर और दूरदर्शन के संयुक्त प्रयास से कराए जा रहे इस कार्यक्रम में सभी किसान बंधु हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती खेती की बढ़ती लागत और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से होने वाली गंभीर बीमारियां है, जिससे केवल प्राकृतिक खेती ही छुटकारा दिला सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय को लेकर बेहद गंभीर है और उन्होंने प्रकृति व किसान हित में पिछले दिनों राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की ऐतिहासिक पहल भी की है, जिससे हमारे देश में किसान खेतों में कीटनाशक व पेस्टीसाइड का प्रयोग बंद कर प्राकृतिक खेती को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed