{"_id":"6966a7b5b785b3cc4503c7c8","slug":"national-youth-day-celebrated-at-government-industrial-training-institute-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-148534-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग संस्थान के लगभग 15 छात्र, छात्राओं ने सामाजिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार उत्पादन व राष्ट्रीय एकता जैसे कई अलग-अलग विषयों पर भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम में मधु दीदी ने संस्थान के सभी युवा छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन मेडिटेशन करने, महिला सशक्तिकरण व एक सशक्त समाज बनने की अपील की। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रा मनीषा गौतम (प्रथम), सोनिया (द्वितीय) व लवली शर्मा (तृतीय) स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य जगमोहन ने सभी छात्र, छात्राओं व मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर एक सशक्त सुसभ्य समाज निर्माण करने व जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर शिव कुमार किरमच व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी परिवार से वहन मधु विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही। इस अवसर पर संस्थान से राकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार, जगवीर सिंह, युवराज, जयकिशन व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।