फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National Highway will be free from encroachment, Kurukshetra

उपायुक्त ने दिए सर्विस रोड से रेहड़ी चालकों को हटाने के आदेश, अतिक्रमण मुक्त होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
National Highway will be free from encroachment, Kurukshetra
रोड सेफ्टी की बैठक को संबोधित करते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त मुकुल कुमार ने पिपली से अंबाला की तरफ और जीटी रोड के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने विशेष तौर पर पिपली जीटी रोड सर्विस रोड से रेहड़ी वालों को हटाने के लिए कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सभी अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटाने से संबंधित रिपोर्ट नगर परिषद थानेसर की तर्ज पर तैयार करके भिजवाने के भी आदेश दिए हैं। उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में रोड सेफ्टी की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सड़कों का ऑडिट भी नियमित रूप से किया जाए और जितने भी सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित संवेदनशील क्षेत्र है, वहां पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इसके साथ सभी विभाग अपनी-अपनी सड़कों पर तुरंत प्रभाव से साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें, सड़कों पर स्पीड से संबंधित बोर्ड भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि धुंध और कोहरे के सीजन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी जल्द से जल्द सफेद पट्टी लगाने के कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की ओर से सड़कों के निर्माण और रिपेयर का कार्य किया जाना है, उन पूरा फोकस रखकर जल्द से जल्द शुरू करवाएं।
विज्ञापन

बैठक में आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने रोड सेफ्टी के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उधम सिंह चौक केडीबी रोड, ब्रह्मा मंदिर चौक, नई अनाज मंडी, बड़ौदा बैंक के सामने, बीआर चौक के सामने रंबल स्ट्रीप और डिवाइडर बनाने, सेक्टर-30 की दोनों तरफ सड़कों की रिपेयर करने, सेक्टर-2 और 3 पुल के नीचे शीशा लगाने, तिगरी में पिहोवा से इस्माइलाबाद, धनीरामपुरा के साथ-साथ अन्य सड़कों के निर्माण कार्यों तथा विभिन्न सड़कों पर पेंट और टेप लगाने, सड़कों पर लाइट लगवाने, ट्रैफिक लाइट को ठीक कराने के साथ-साथ 15 दिनों के अंदर सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने के साथ अन्य विषयों को बैठक में रखा। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम, जीएम रोडवेज अशोक कुमार, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीडीपीओ प्रताप सिंह, आरटीए अधिकारी सुनील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में 20 फीसदी कमी की दर्ज
जिले में सड़क हादसों के आंकड़े में 20 फीसदी कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी पिछले वर्ष के आंकड़ों का आकलन करने के बाद सामने आई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में दिसंबर माह तक 224 सड़क दुर्घटनाएं हुई और वर्ष 2021 में 179 दुर्घटनाएं हुई हैं।

पिपली से उमरी तक सर्विस रोड बनेगी मॉडल
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से उमरी से पिपली तक सर्विस रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस सर्विस रोड को दोनों तरफ से सुंदर बनाया जाएगा। इसके साथ ही दोनों तरफ लाइटें लगाई जाएंगी और अलग-अलग जगहों पर हाई मास्क लाइट भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा दोनों तरफ फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed