फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National Education Policy will be implemented in universities, colleges till 2025: Manohar

2025 तक प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
National Education Policy will be implemented in universities, colleges till 2025: Manohar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत आज विश्व में तीसरी बढ़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरकर आया है। शिक्षा मानव निर्माण का आधार होता है। शिक्षा के साथ केवल भौतिक निर्माण से ही काम नहीं चलता बल्कि मानव शक्ति के रूप में अच्छे नागरिकों का निर्माण कर राष्ट्र आगे जाएगा। वे रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कुवि द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्वतजनों, चिंतकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों सहित बुद्धिजीवियों से परामर्श कर लागू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2025 तक हरियाणा के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में लागू करने का निर्णय लिया गया है। उच्च शिक्षा स्थानीय भाषा में होनी चाहिए। स्थानीय भाषा का अपना महत्व है। हमें अपनी पीढ़ियों को सही इतिहास पढ़ाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना, छात्रों को कला, मानविकी, विज्ञान, खेल और व्यावसायिक विषयों में अध्ययन करने के लिए लचीलेपन और विषयों की पसंद को बढ़ाना है। इसी दिशा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईआईएचएस संस्थान के नए भवन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव पर संगीत एवं नृत्य विभाग द्वारा बनाए गए संदेश गीत का लोकार्पण किया। उन्होंने कुवि महिला अध्ययन केंद्र व कुवि एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से निशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ करके जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा प्रदेश व देश में सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का शुभारंभ करने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में इस सत्र से आधुनिक विषयों के 14 ऑनलाइन कोर्सिज भी शुरू किए जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद नायब सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार, एसपी सुरेंद्र कुमार भौरिया, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. बृजेश साहनी, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. संजीव गुप्ता, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. परमेश कुमार, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. गुरचरण सिंह सहित अधिष्ठाता गण, विभागाध्यक्ष व निदेशक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed