{"_id":"631e3ceb1ca6665c3d08b698","slug":"nation-builder-award-given-to-teachers-kurukshetra-kurukshetra-news-knl120832891","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दिया नेशन बिल्डर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दिया नेशन बिल्डर अवार्ड
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ मौजूद विधायक मेवा सिंह व रोटरी, रोट्रैक्ट क्लब के सदस्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील क्लब ने विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें लाडवा व आसपास के क्षेत्र के 22 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। चुने गए अध्यापकों को उनकी कार्यशैली, व्यवहार, नैतिकता, कार्य क्षमता व लगन को देखकर सम्मानित किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकुर गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रतिभाशाली शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड व सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज का वर्तमान ही हमारा कल का भविष्य है, जिसे बेहतर तरीके से तराशने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। आज बच्चों के स्वभाव व कार्यशैली में लगातार बदलाव हो रहा है, जोकि उनके आने वाले समय के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
विशिष्ट अतिथि हरनेक सिंह ने कहा कि रोटरी ने पोलियो उन्मूलन के 30 वर्षों के लंबे व सफल अभियान के पश्चात लिटरेसी मिशन हाथ में लिया। इसके अंतर्गत भारत को शत प्रतिशत शिक्षित बनाने के लिए रोटरी प्रयासरत है। इस मौके पर रोटरी प्रधान विशाल मित्तल, दीपक सिंघल, परमीत देव, अरुण कुमार, राकेश खुराना, दुर्गेश गोयल, डॉ. अमृत गर्ग, मीनू गुप्ता, गुरप्रीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को किया सम्मानित
समारोह में ममता छाबड़ा, अंजू रानी, प्राची गोयल, मोनिका अग्रवाल, रजनी, नेहा कंकर्ण, सतविंद्र सिंह, रजनी, सर्वजीत सिंह, रितु रानी, कुसुम मित्तल, अरुण कुमार, सुमन लता, संतोख सिंह, नीलम रानी, वीना रानी, टीनू गुप्ता, रितु मंगला, रणबीर सिंह, विशाल खन्ना, भावना गुप्ता व प्रीति गोयल को नेशन बिल्डर अवार्ड से नवाजा गया।