फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NAPA team launched encroachment removal campaign

Kurukshetra News: नपा टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
NAPA team launched encroachment removal campaign
लाडवा। अतिक्रमण हटवाते  नगर पालिका के इंस्पेक्टर संजय कुमार व उनकी टीम। संवाद
लाडवा। शहर के मुख्य बाजार व मैन चौक से नपा कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक के आदेशानुसार यह अभियान चलाया गया है जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत मिल रही थी जिससे आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी दुकानदार अपने सामान को दुकान के बाहर रखकर अतिक्रमण कर रहे थे। अतिक्रमण करने से मुख्य बाजारों व सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शनिवार को नपा सचिव के आदेशानुसार इंस्पेक्टर संजय की अगुवाई में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने सड़क से अपना सामान नहीं उठाया उनके सामान को नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदार उनका सहयोग करेंगे तो बाजार व रोड पर जाम की समस्या से बचा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed