फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Napa secretary and clerk found missing from office in raid, Kurukshetra

छापामारी में अध्यक्ष को दफ्तर से गायब मिले नपा सचिव और क्लर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Napa secretary and clerk found missing from office in raid, Kurukshetra
हाजिरी रजिस्टर की जांच करते नपा प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गुलशन क्वात्रा ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में छापामारी कर दी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर को भी जांचा। नगर पालिका सचिव और एक क्लर्क अपनी सीट से गायब मिले।
अध्यक्ष डॉ. क्वात्रा ने सुबह 8.59 बजे अपने कार्यालय में प्रवेश किया और अधिकारी व कर्मचारियों के कक्ष में पहुंचे। नगर पालिका सचिव बंबूल सिंह व एक क्लर्क अपनी सीट से नदारद मिले। इस पर डॉ. गुलशन क्वात्रा ने नदारद क्लर्क को कॉल किया और कहा कि यह नगरपालिका जनता की है। यहां मनमर्जी नहीं चलेगी और कार्यालय के समय अनुसार ही सीट पर पहुंचना होगा। इस बातचीत के करीब सात मिनट बाद उक्त क्लर्क अपनी सीट पर पहुंच गया। क्लर्क ने नपा प्रधान को बताया कि वह मारकंडेश्वर मंदिर में मत्था टेकने के लिए रुक गया था, इसलिए कार्यालय पहुंचने में कुछ मिनट की देरी हुई है।
विज्ञापन

इसके बाद डा. क्वात्रा ने नपा सचिव बंबूल सिंह का मोबाइल नंबर डायल किया, लेकिन मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। नपा प्रधान ने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों से सचिव के बारे में पूछताछ की तो कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नपा सचिव के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दे सका कि वह छुट्टी पर है, या किसी मीटिंग में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि नपा सचिव की छुट्टी का उनके पास भी कोई संदेश नहीं है। कुरुक्षेत्र में रोड सेफ्टी की बैठक में सेनेटरी इंस्पेक्टर जाएंगे। इस पर डा. गुलशन क्वात्रा ने डीएमसी को कॉल करके नपा सचिव के नदारद होने की बातचीत की। डीएमसी को भी बंबूल सिंह के नदारद रहने संबंधी कोई जानकारी नहीं थी। वहीं बार-बार फोन करने पर उनका नंबर स्विच ऑफ जा रहा था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नपा अध्यक्ष डॉ. गुलशन क्वात्रा ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरानी परंपराओं को छोड़ना होगा। कार्यालय के समय अनुसार अपनी सीट पर पहुंचना होगा। नपा सचिव को कार्यालय से नदारद रहने पर जवाबदेही देनी होगी। यह भी निर्देश दिए कि पालिका में आने वाली हर व्यक्ति से सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए। उनके काम को तवज्जो दी जाए ताकि लोगों को भटकना न पड़े। अगर उनके दस्तावेजों में कोई कमी है तो उन्हें सही तथा व्यवहार पूर्ण ढंग से समझाया जाए। इस मौके पर पार्षद राजेश उप्पल, जसबीर सिंह सैनी, रमेश कश्यप, जगदीश लखा, शुभम साहनी, प्रभजीत सिंह जीता, अंकित, शिवम कवात्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed