फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Namrata first in speech competition, Kurukshetra

भाषण प्रतियोगिता में नम्रता प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Namrata first in speech competition, Kurukshetra
विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद प्राचार्य प्रो. संजीव गुप्ता व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस, राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो. संजीव गुप्ता ने किया। भाषण प्रतियोगिता में नम्रता ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय एवं पूजा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रो. संजीव गुप्ता ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने कार्य को उच्चतम शिखर की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना आईआईएचएस के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेविकाओं एवं सेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किए गए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, लीजा द्वितीय एवं देवकी तृतीय रही।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की ओर से जिला प्रभारी कुलवंत सिंह ने 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में विशिष्ट कार्य करने वालों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। ओवरऑल विशिष्ट सेविका पायल व स्वयंसेवक रविकांत रहे। योग ट्रेनर के रूप में खुशी को राष्ट्रीय सेवा योजना आईआईएचएस की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेविका रेखा, किरण, मीरा, नम्रता, पूजा, शिवानी, नीतू व स्वयंसेवक मुकेश, फतेह राम, अंकुर, प्रशांत को भी सम्मानित किया गया। काउंसलर बलविंदर ने नशे और एचआईवी एड्स के आपसी संबंध को समझाते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ.निरुपमा भट्टी, डॉ.रामचंद्र, डॉ. संतोष दुबे, मंजू नरवाल, काउंसलर निशा, बलविंदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed