फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nalvi wrote a letter to the Chief Minister and Jhinda gave an ultimatum till November 1.

Kurukshetra News: नलवी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र तो झींडा ने एक नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Nalvi wrote a letter to the Chief Minister and Jhinda gave an ultimatum till November 1.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार बनते ही एक बार फिर सिख संगठन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर मुखर हो गए हैं। सिख समाज के नेताओं में हलचल बढ़ गई है तो वहीं अब सरकार पर भी जल्द चुनाव कराए जाने को लेकर फिर से दबाव बनाया जाने लगा है। सिख नेता दीदार सिंह नलवी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजा है, जिसमें कमेटी के चुनाव जल्द कराए जाने की मांग की है। वहीं सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने प्रदेश सरकार को एक नवंबर तक कमेटी के चुनाव कराए जाने की घोषणा किए जाने को लेकर अल्टीमेटम दिया है तो वहीं कहा कि दिए समय तक चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दोनों ही सिख नेताओं ने अपने-अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की तो रणनीति भी बनाई। दोनों ही नेताओं ने वर्तमान एडहॉक कमेटी पर भी सवाल उठाए तो कहा कि यह सरकारी कमेटी है लेकिन संगत को अपनी चुनी हुई कमेटी चाहिए, जो गुरुघरों का सही प्रकार से संचालन कर सके।
विज्ञापन





दिसंबर के पहले सप्ताह में कराए जाएं चुनाव : नलवी
सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने काम्बोज धर्मशाला में कोर कमेटी के साथ बैठक की तो बाद में पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर के पहले सप्ताह में एचएसजीएमसी के चुनाव कराए ताकि संगत को चुनी हुई कमेटी मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यंत्री को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया है, जिसके जरिए भी जल्द चुनाव कराए जाने की मांग की गई है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी गई थी। अब फिर सिख समाज संस्था का प्रतिनिधिमंडल 31 अक्तूबर तक मुख्यमंत्री से मिलेगा और चुनाव जल्द कराए जाने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान एडहॉक कमेटी किसी भी स्तर पर सही नहीं है। यह कमेटी आज तक अपने रूल्स तक नहीं बना पाई है, जिनके बिना ही कार्रवाई की जा रही है और ऐसा करना कानूनन भी सही नहीं है। उनके साथ दया सिंह संधू, कुलवंत सिंह नगला, गुरमीत सिंह, जगतार सिंह अंबाला सहित अन्य पदाधिकारी भी रहे।
विज्ञापन





संगत के बीच भी जाएंगे तो हाईकोर्ट भी, वर्तमान कमेटी पर लगवाएंगे स्टे : झींडा
पंथक अकाली दल हरियाणा के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने डेरा कार सेवा में संगठन की कोर कमेटी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और उन्हें जल्द कमेटी के चुनाव कराने का भरोसा दिया था लेकिन विस चुनाव के चलते यह काम लंबित हो गया था। अब दोबारा फिर भाजपा सरकार नायब सैनी के नेतृत्व में आई है तो अब कमेटी के चुनाव जल्द करवाने का वादा पूरा करें। मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा जाएगा। इस दिन तक घोषणा नहीं की गई तो प्रदेश सिखोें की ओर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की जाएगी और नए वोट बनवाने व चुनाव प्रक्रिया फिर शुरू कराने की मांग करेंगे। अगर यह शुरू नहीं की तो प्रदेश भर में सिखों के बीच अभियान चलाया जाएगा तो बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान एडहॉक कमेटी पर सवाल उठाए तो कहा कि पहली कमेटी का कार्यकाल 21 मई को खत्म हो गया था तो 16 अगस्त को चार माह बाद फिर एडहॉक कमेटी बना दी गई। इस समय के दौरान पहले की कमेटी ही कानून व नियमों को दरकिनार कर कार्रवाई करती रही, जो बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा ने इतना समय देकर सिखों का चुनाव में फायदा उठाने का कार्य किया है। अब चुनाव भी हो चुके तो लोकतांत्रिक रूप से जल्द चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के वकीलों से सलाह कर वर्तमान कमेटी पर स्टे लगवाने का भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed