{"_id":"65ad8df0f688d8d085051f54","slug":"nagendra-kumar-sharma-became-the-director-of-haryana-arts-council-kurukshetra-news-c-18-1-knl1011-310955-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नागेंद्र कुमार शर्मा बने हरियाणा कला परिषद के निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नागेंद्र कुमार शर्मा बने हरियाणा कला परिषद के निदेशक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रदेश की कला और संस्कृति को नए आयाम देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा कला परिषद के निदेशक के पद पर अंबाला के रंगकर्मी एवं हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नागेंद्र शर्मा को निदेशक की कुर्सी पर बैठाकर कला परिषद की बागडोर सौंपी।
मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि नागेंद्र शर्मा 2019 से हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इनके कार्यकाल में किए गए सांस्कृतिक कार्य अत्यंत सराहनीय रहे। जिनके द्वारा न केवल प्रतिष्ठित एवं उभरते कलाकारों को मंच मिला बल्कि विभिन्न विधाओं को भी नागेंद्र शर्मा पुन: अस्तित्व में लेकर आए। हरियाणवी मखौल प्रतियोगिता, पारंपरिक लोकगीत कार्यशाला, हरियाणवी नाट्य कार्यशाला, कोरोना काल में कलाकारों की कला यात्रा, आजादी के 75वें वर्ष मे 75 कलाकारों द्वारा 75 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि उल्लेखनीय कार्य इनके रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र 48 कोस भूमि में स्थित 108 तीर्थों पर 75 सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गीता महोत्सव को सफल बनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा कला परिषद के निदेशक पद पर नियुक्त किया है। निदेशक पद मिलने पर नागेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा कला परिषद के संवैधानिक एवं प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति देकर जो विश्वास बनाया है, उसे बनाए रखने के लिए कला परिषद प्रदेश में ही नहीं अपितु अन्य प्रदेशों में भी कला और संस्कृति का परचम लहराने में भरसक प्रयास करेगी।