फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   nagar parishad take action of door to door chargegs

जिस घर से नहीं मिलेगा यूजर चार्जिस अब उस घर से नहीं उठेगा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad take action of door to door chargegs
नगर परिषद और नगर पालिका की सीमा में आने वाले प्रत्येक घर को अब यूजर चार्जेस देना होगा। जिस घर से यूजर चार्जेस नहीं मिलेंगे, उस घर से नगर परिषद और नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएंगे। इतना ही नहीं प्रत्येक घर से गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में इन नियमों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे, यह निर्देश उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने लघु सचिवालय के सभागार में एनजीटी के आदेशों की पालना करवाने और प्रगति रिपोर्ट को समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका और नगर परिषद में कर्मचारी प्रत्येक घर से निर्धारित यूजर चार्जेस लेना सुनिश्चित करेंगे और जो घर यूजर चार्जेस नहीं देगा, उस घर के लोगों को सक्षम की टीम एनजीटी के आदेशों की बारीकि से जानकारी देगी, अगर इसके बाद भी यूजर चार्जेस नहीं दिए तो कर्मचारी संबंधित घर से कचरा एकत्रित नहीं करेंगे। इस विषय को सभी एसडीएम गंभीरता से लेंगे, इसके साथ ही एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक अधिकारी को मोहल्ले की जिम्मेवारी भी सौंपेंगे ताकि प्रत्येक घर से यूजर चार्जेस मिल सके और घर से ही गीले और सूखे कचरे का प्रबंधन भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि टिप्परों में भी गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी, इसके साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के लिए प्रत्येक टिप्पर में एक अलग बाक्स की भी व्यवस्था की जाएगी। इन तमाम गतिविधियों पर नजर रखने और एनजीटी के आदेशों की पालना करवाने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, इस कमेटी में नगर परिषद और नगर पालिका के अनुसार सक्षम को भी शामिल किया गया है। सक्षम युवा प्रत्येक टिप्पर पर नजर रखेंगे और हर टिप्पर की रिपोर्ट तैयार करेंगे ताकि कमेटी के माध्यम से रोजाना टिप्परों की रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुंच सके।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नगर परिषद के सचिव केएल बठला को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है, जो रोजाना अपनी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे और व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग भी देंगे। उपायुक्त ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद के प्रत्येक पार्क में बर्मी कम्पोस्ट पिट बनाई जाएगी ताकि पेड़-पौधों की सूखे पतों से खाद तैयार की जा सके और इस खाद का प्रयोग पार्कों के लिए ही किया जा सके। इस व्यवस्था के लिए कोई भी अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण ग्रहण कर सकता है। इस प्रशिक्षण के लिए निजी कम्पनी के विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए एसडीएम शहरी निकाय की वेबसाइट पर पैनल की एजेंसियों से भी संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के किसी भी व्यवसायिक क्षेत्र में गंदगी के ढेर नजर नहीं आने चाहिए। इसके लिए एसडीएम इन क्षेत्रों पर पैनी निगाहे रखेंगे और नप और नपा के अधिकारी व्यवसायिक क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डर, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सोनू राम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होल सेलरों पर एसडीएम रखेंगे नजर
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद के क्षेत्र में पॉलिथीन और प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए सबसे पहले एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के पालिथीन होल सेलरों पर शिकंजा कसने का काम करेंगे। इसके अलावा जो भी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और चालान करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed