{"_id":"613676a38ebc3ec77609c126","slug":"nagar-parishad-removed-street-vendors-from-in-front-of-the-hospital-kurukshetra-news-knl823728129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने अस्पताल के सामने से हटवाई रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने अस्पताल के सामने से हटवाई रेहड़ियां
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के सामने से नगर परिषद की टीम द्वारा रेहड़ी और फड़ियों को हटाया गया। नप टीम द्वारा कार्रवाई होती देखकर सड़क पर खड़े रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेहड़ी चालक मौके से इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान नगर परिषद टीम द्वारा कई रहेड़ियों को कब्जे में भी लिया।
शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अमर उजाला ने रविवार के अंक में अतिक्रमण की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस समाचार में शहर के मुख्य बाजार थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, झांसा रोड पुराना बाईपास, पिहोवा रोड, सेक्टर-13, 17 मार्केट सहित पिपली थर्ड गेट रोड पर हो अतिक्रमण की समस्या को उजागर किया था। सोमवार को नप ने सिविल अस्पताल के सामने से अतिक्रमण हटाया।
हालांकि अभी भी नप के सामने शहर के अन्य स्थान से अतिक्रमण हटाने की चुनौती होगी। वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई को अमल में लाया गया है। सिविल अस्पताल के सामने रोड पर कई रेहड़ियां और फड़ियां लगाई हुई हैं, जिससे वाहन चालकों व आने-जाने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्य सफाई निरीक्षक बिश्नोई व सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने अपनी टीम सहित मौके पर जाकर कार्रवाई की और कई रेहड़ियों को कब्जे में लिया और अन्य को चेतावनी देकर छोड़ा है। नप थानेसर के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने आदेश जारी किए हैं। इसके लिए नगर परिषद द्वारा चार कर्मचारियों की टीम कार्य कर रही है जिसमें सचिन, गीता राम, दीप सिंह व सोनू बेदी शामिल हैं। सोमवार को आंबेडकर चौक से लेकर देवीलाल चौक बिरला मंदिर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का थर्ड गेट और पिहोवा चौक तक यह अभियान चलाया गया।
सोमवार को शहर से करीब 180 होर्डिंग्स व बैनरों हटाया गया है। उन्होंने कहा कि लोग केवल नगर परिषद द्वारा निर्धारित की गई साइटों पर ही नप से परमिशन लेकर बैनर इत्यादि लगा सकते हैं। अकसर देखा जाता है कि बैनर लगाने वाले लोग पुल व व्यस्त चौक, चौराहों पर बैनर व होर्डिंग लगा देते हैं, जिसके कारण कई बार वाहन चालकों का ध्यान भटक जाता है और हादसा होने का डर बना रहता है। इसलिए शहर से इन अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।