फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mutilated body of a girl thrown in a canal was found in Karnal, her father had thrown her in Kurukshetra

Haryana: नहर में फेंकी गई बच्ची का क्षत-विक्षत शव करनाल में मिला, कुरुक्षेत्र में पिता ने था फेंका था

Fri, 07 Mar 2025 02:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 02:52 PM IST
सार

बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। वीरवार को भी करनाल तक नहर में तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
mutilated body of a girl thrown in a canal was found in Karnal, her father had thrown her in Kurukshetra
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पहले पिता द्वारा भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर में फेंकी गई 7 वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को करनाल के समीप बरामद हुआ। शव नहर में उगी झाड़ियों में फंसा हुआ था और बताया जा रहा है कि कुत्तों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है।

विज्ञापन


ऐसे हुई थी घटना
1 मार्च को बच्ची रोज की तरह अपने गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ने गई थी, जहां वह पहली कक्षा में थी। उसी दिन उसके पिता ललित महतो ने आधार कार्ड अपडेट करवाने के बहाने स्कूल से उसे ले लिया और बाइक पर बैठाकर सीधा गांव मिर्जापुर के पास नहर पर पहुंच गया, जहां उसने निर्दयता से अपनी ही बेटी को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। वीरवार को भी करनाल तक नहर में तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई, तो करनाल के गांव शाभी के पास नहर में झाड़ियों में फंसा शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed