फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Musical performance by group artists on 22nd, preparations begin

Kurukshetra News: समूह कलाकारों की संगीतमयी प्रस्तुति 22 को, तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Musical performance by group artists on 22nd, preparations begin
कुरुक्षेत्र। सांस्कृतिक, सामाजिक व मनोरंजक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से भव्य संगीतमयी कार्यक्रम सुरीली शाम-गुदगुदी के नाम 22 फरवरी को किया जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी गगनदीप ढींगरा के रेलवे रोड स्थित प्रतिष्ठान में हुई बैठक में इस आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ व बैठक का संचालन कर रहे संरक्षक जितेंद्र बंसल ने बताया कि म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के चतुर्थ वार्षिक संगीतमयी कार्यक्रम के अंतर्गत सुरीली शाम-गुदगुदी के नाम रविवार 22 फरवरी को पिपली रोड स्थित पैलेस में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। मुख्य आकर्षण मुंबई से बॉलीवुड कलाकार जूनियर धर्मेंद्र (सागर शर्मा) होंगे। ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा बनाए गए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख बलजीत चावला मंच संचालन करेंगे। व्यवस्थापक एडवोकेट सचिन गुप्ता ने जानकारी दी कि अंबाला पुलिस आर्केस्ट्रा कलाकार सहित अन्य संगीतप्रेमी प्रस्तुति देंगे। मास्टर बॉबी, लखबीर सिंह उप्पल, डॉ. नवीन चावला और डॉ. सुप्रिया शर्मा सहित समूह के 15 गायक सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे। अवनी गुप्ता ने कहा कि लोगों को गुदगुदी समूह के संगीत व मनोरंजक कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed