फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Music Thirke children move on to summer camp

समर कैंप में म्यूजिक पर थिरके बच्चों के कदम

Wed, 25 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Wed, 25 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Music Thirke children move on to summer camp
समर कैंप में म्यूजिक पर थिरके बच्चों के कदम - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टियां होते ही स्कूलों में समर कैंप ने दस्तक दे दी है। समर कैंप में जहां म्यूजिक पर बच्चों के पांव थिरक रहे हैं, वहीं विभिन्न गतिविधियां भी सीख रहे हैं। स्कूल का दावा है कि समर कैंप में सीखी गतिविधियां भविष्य में इन बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बनेंगी।
विज्ञापन



सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में करीब आठ सौ बच्चे भाग ले रहे हैं। मंगलवार को समर कैंप का निरीक्षण रीजनल डायरेक्टर वाईडी जिज्ञासु ने किया। प्रिंसिपल डा. विकास कोहली ने बताया कि  दस दिवसीय इस कैंप की शुरुआत गायत्री मंत्र, योग व नैतिक शिक्षा से हुई। उसके पश्चात बच्चे अपनी चुनी हुए हॉबी में चले गए।
विज्ञापन


स्कूल योग, कराटे, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, लान टेनिस, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट, बेसबॉल, तीरंदाजी, स्केटिंग, सिंगिंग, डांस, ड्रामा, क्रिएटिव राइटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, कंप्यूटर, ऑर्केस्ट्रा, जिम्नास्टिक आदि हॉबी क्लासेज में बच्चों को मस्ती व खेल खेल में निपुण कर रहा है। उन्होंने बताया कि  पुलिस डिपार्टमेंट की महिलाएं भी इस कैंप में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कक्षाओं में तनाव कैसे दूर किया जाए, योग, इंग्लिश स्पीकिंग, सेल्फ डिफेंस, डांस, कराटे आदि में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।  

उधर फादर एग्रेल कान्वेंट स्कूल अंबाला कैंट में कान्वेंट स्कूल व चुनमुन क्लब द्वारा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डांस वर्कशॉप लगाई गई, जिसमें दो से साढ़े चार साल के बच्चे भाग ले रहे हैं।


प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि यइ वर्कशाप बृजबाला के निर्देशन में लगाई जा रही है।

निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि यह वर्कशाप दस दिनों तक चलेगी, जबकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी कार्यक्रम होगा। प्रिंसिपल ने कहा कि इस तरह से समर कैंप बच्चों के लिए बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि इससे छात्रों का व्यक्तित्व विकास निखरता है और उनके भीतर छुपी प्रतिभा बाहर आती है। उनके अनुसार अभिभावकों को  भी छुट्टियों में अपने बच्चों को विभिन्न समर कैंप में भागेदारी दिलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed