फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Murli Manohar Aaye Jit Udai Jakai Dekho ji - My Geeta Jayanti Kurukshetra Main Aake Dekh ji: Gajendra Phogat

मुरली मनोहर आये जित उड़ै जाकै देखो जी-म्हारी गीता जयंती कुरुक्षेत्र मैं आकै देखो जी : गजेंद्र फौगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Murli Manohar Aaye Jit Udai Jakai Dekho ji - My Geeta Jayanti Kurukshetra Main Aake Dekh ji: Gajendra Phogat
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार गजेंद्र फौगाट ने सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अपने गीतों के द्वारा श्रोताओं और दर्शकों का मन मोह लिया। गायक गजेंद्र फौगाट ने हरियाणवी, पंजाबी गीतों के द्वारा समा बांध दिया। इसके साथ ही प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. महावीर गुड्डू ने भी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में वीरवार को देर सायं पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सौजन्य से प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र फोगाट और डाॅ. महावीर गुड्डू नाइट का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी राजेंद्र प्रसाद महाराज, हरियाणा डेयरी एवं पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, कुुरक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान केडीबी की तरफ से सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गजेंद्र फौगाट ने गीता जयंती पर आधारित गीत म्हारी गीता जयंती कुरुक्षेत्र में आकै देखो जी, ब्रह्मसरोवर में नहाकर देखो, भीम रसोई खाका देखो के द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का बखान किया। दिलबर के लिए दिलदार हैं हम, दुश्मन के लिए तलवार है हम, गोरे के न काले के, हम है श्याम मुरली वाले के, गंगा जमुना जैसा पावन ब्रह्मसरोवर का जल, गीता पढ़ लें आके ले जा हर मुश्किल का हल आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फिल्मी गीत हमको तुमसे हो गया है प्यार, क्या करें, गोरे के न काले के, हम है श्याम मुरली वाले के। हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट ने अपने गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से जहां दर्शकों एवं श्रोताओं का मनोरंजन किया, वहीं उनमें देशभक्ति की भावना को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने अपने गायन के माध्यम से राधा-कृष्ण की लीलाओं का बखूबी वर्णन किया। एक अन्य गीत दुनिया में कीतै चले जाइओ, याद रखियो भाईयों न, अपना गांव जरूर दिखाइयो बालकों न। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाए। उन्होंने कई अन्य हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति कर श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रसिद्ध कलाकार डाॅ. महावीर गुड्डू ने भी बेहतरीन लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी। इन लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इन लोक गीतों से हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करवाने का अनोखा प्रयास किया। इन प्रस्तुतियों की सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed