फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murderer escaped from the hospital, caught with the help of WhatsApp

सिविल अस्पताल से हत्यारोपी भाग, व्हाट्सएप के सहारे पकड़ा

Tue, 08 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Tue, 08 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में तीन दिन से दाखिल हत्या का आरोपी सोमवार को पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उस पर थाना झांसा अंतर्गत गांव धुराला में एक किन्नर जस्सी महंत की हत्या का आरोप है।  उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस कई टीमें उसकी तलाश में जुट गईं। एसपी सिमरदीप सिंह, एएसपी सुमेर प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने फरार हत्यारोपी को शांति नगर इलाके से दबोच लिया।
विज्ञापन


एलएनजेपी अस्पताल में प्रथम तल पर कैदी वार्ड हैं। उसमें तीन सितंबर की रात को करीब साढ़े 8-9 बजे जिला कारागार से एक विचाराधीन बंदी सहाई राम निवासी फतेहाबाद को दाखिल कराया गया था। इस वार्ड में दाखिल कैदियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी वार्ड में सहाई राम के अलावा तीन अन्य बंदी भी उपचाराधीन हैं। इनमें से एक जमीन धोखाधड़ी मामले में संत गंगापुरी जी महाराज भी हैं।

सोमवार को इस बंदी को लेकर एएसआई मोहन लाल चिकित्सकों के रूम में जा रहे थे। अस्पताल में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर इस दौरान सहाई राम पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग गया।

इसकी जानकारी होते ही पुलिसकर्मी उनके तलाश में जुट गए। इसी बीच उन्होंने पुलिस मुख्यालय और कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना केयू प्रभारी ओम प्रकाश, सीआईए 1, सीआईए-2 समेत अन्य थानों के प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंच गए।

इतना ही नहीं एएसपी सुमेर प्रताप सिंह और एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने उसकी तलाश में करीब 12 टीमों का गठन कर सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी।

व्हाट्स एप से मिली मदद
कैदी के फरार होते ही पुलिस ने तुरंत सभी थानों की पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेज दिया। इसके साथ ही चौकियों और मुखबिरों के साथ ही मीडिया में भी उसकी फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी गई।

इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि बंदी शांति नगर में रेलवे लाइन के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो सहाई राम नशे में धुत था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

कैदी फरार हुआ तो भूले कैदी वार्ड
अस्पताल में कैदी वार्ड की निगरानी के लिए हमेशा एक-चार की गारद रहती हैं। इनमें एक एएसआई और चार पुलिसकर्मी होते हैं। अस्पताल से हत्या के आरोपी के भागने की जानकारी होते ही यह गारद के पुलिसकर्मी कैदी वार्ड को बाहर से बंद कर तलाश में जुट गए।

ये है मामला
करीब एक माह पहले थाना झांसा अंतर्गत गांव धुराला में किन्नर जस्सी महंत की हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसके घर में ही बेड पर कपड़ों में मिला था।

पुलिस ने इस मामले में उसके चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप हैं कि उन्होंने पैसा और गहने लूटने के चक्कर में जस्सी महंत की हत्या की है।


एलएनजेपी अस्पताल से एक हत्या के आरोप का विचाराधीन बंदी सहाई राम सोमवार को सुबह फरार हो गया था। उसे शांति नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की जांच की जाएगी।
सिमरदीप सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed