फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Murder of wife by snatching scissors, case registered on daughter's complaint

कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या, बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Murder of wife by snatching scissors, case registered on daughter's complaint
गांव कनीपला में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के पेट में कैंची घोंप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान मंजू पत्नी राजकुमार वासी गांव कनीपला के रूप में हुई है। आरोपी ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के पेट में कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई तथा अस्पताल में कई दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रेरणा ने कहा कि 16 सितंबर की रात को राजकुमार और उसकी पत्नी मंजू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

उस समय राजकुमार नशे की हालत में था। झगड़े के दौरान राजकुमार ने तैश में आकर मंजू के पेट में कैंची घोंप दी, जिससे मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। अगली सुबह उसे उपचार के लिए ले अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर हो गई। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सही समय पर उपचार न होने के कारण जख्म का घाव गहरा हो गया और उसके शरीर में इंफेक्शन फैल गया। कैंची के वार से उसके पेट की आंतें कट गई थी तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed