फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murdaer

जमानत पर आए जानलेवा हमले के आरोपी को गोलियों से भूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
murdaer
murdaer - फोटो : Kurukshetra
जानलेवा हमले के मामले में जेल से 23 दिन पहले जमानत पर आए रवि उर्फ गोरखा की बुधवार सुबह साढे़ दस बजे करीब तेरह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। रिवाल्वर और बंदूकों से लैस मारुति रिट्स कार में सवार होकर आए चार हमलावरों ने सलारपुर रोड पर रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद उसकी दोस्त युवती बाल-बाल गई और वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से आठ गोलियों के खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

ये सनसनीखेज वारदात सलारपुर रोड पर गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के निकट स्थित यूनियन बैंक के समीप मोबाइल शाप के बाहर हुई। गांव अमीन निवासी रवि ने इस मोबाइल शाप से आक्स केबल खरीदी थी। दुकान से बाहर आते ही कार सवार हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस घटनाक्रम का पता चलते ही थाना कृष्ण गेट के प्रभारी सुनील दत्त मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी।वारदात का पता चलते ही एसपी हिमांशु गर्ग, डीएसपी रविंदर तोमर व राजकुमार वालिया के अलावा एवं सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनाक्रम को गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है। रवि पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके गांव अमीन में ढाई साल पहले हुई एक हत्या के मामले में भी वह आरोपी था, जबकि 12 जनवरी को उसे जानलेवा हमले के मामले में जेल से जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed