फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipality's budget of Rs 29.34 crore approved

Kurukshetra News: नगर पालिका के 29.34 करोड़ के बजट पर मुहर

Fri, 23 Feb 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Municipality's budget of Rs 29.34 crore approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नगरपालिका के वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर नगरपालिका सदन की बैठक हुई। नगरपालिका प्रधान गुलशन कवातरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सचिव बम्बूल सिंह मलिक ने जहां गत वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष का 29 करोड़ 34 लाख रुपए का प्रस्तावित बजट भी विस्तार पूर्वक सदन के समक्ष रखा।
गत सात फरवरी को बजट को लेकर नगरपालिका सदन की बैठक आनन-फानन में प्रधान गुलशन कवातरा ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर स्थगित करवा दी थी, जिस पर कुछ पार्षदों की ओर से दावा किया गया था कि नगरपालिका प्रधान के पास बजट को पास करवाने के लिए पार्षदों का पर्याप्त समर्थन नहीं था।
विज्ञापन

इसके बावजूद वर्ष 2024-25 का 29 करोड़ 34 लाख रुपए के बजट पर उप-प्रधान भाविका कवातरा सहित 16 अन्य पार्षदों ने एकमत होकर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी। बैठक के दौरान नगर में रुके पड़े विकास कार्यों एवं अन्य अनेक समस्याओं को लेकर लगभग सभी पार्षदों का गुस्सा फूटा। पार्षदों ने नगरपालिका के अफसरों विशेष कर एमई और जेई पर जमकर भड़ास निकाली। वार्ड नंबर एक के पार्षद राजेश उप्पल ने जहां एक ओर विकास एवं निर्माण कार्यों के टेंडर ना लगने के लिए एमई को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर नौ के पार्षद जसवीर सैनी ने एमई और जेई पर मिलीभगत करने के गंभीर आरोप लगाए। पार्षद पंकज सिंगला, नवनीत कौर, निशा ठकराल, ईशु सचदेवा, एवं विजय कलसी ने बैठक के दौरान खुलकर अपनी बात रखते हुए सदन को जनता की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। पार्षदों ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पार्कों के लिए 95 लाख के टेंडर का आज तक कोई अता-पता नहीं है, वैसे शहर में सफाई का भी हाल खराब है।
बैठक के दौरान अफसरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए पार्षद राजेश उप्पल, डॉ. प्रवीण शर्मा लक्की, जसबीर सैनी व जगतार सिंह तारा ने नगरपालिका के कार्यों को जल्द से जल्द सुचारु करने की बात कही। पार्षदों ने तलखी भरे अंदाज में बात करते हुए कहा कि नगरपालिका के अफसर जनता के कामों में रोड़े अटकाने का काम ना करें अन्यथा वे नगरपालिका को ताला लगाकर अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

पिछले बजट में करीब आधा हुआ खर्च

नगरपालिका वर्ष 2023-24 के 17 करोड़ 78 लाख रुपए के बजट में से कुल नौ करोड़ 51 लाख रुपए ही खर्च कर पाई है। नगरपालिका के सचिव बंबूल सिंह मलिक के अनुसार गत वर्ष नगर पालिका ने शहर के विकास कार्यों में केवल 1.75 करोड़ के आसपास ही खर्च किया है। वर्ष 2024-25 के कुल 29 करोड़ 34 लाख के बजट में विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित 10 करोड़ के बजट में से इस वर्ष नगरपालिका कितना खर्च कर पाती है, यह देखने वाली बात होगी। बैठक में नगरपालिका उप-प्रधान भाविका कवातरा ने भाविका ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर पालिका प्रशासन का शहर के विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रति यही लचर रवैया रहा तो वह किसी भी सूरत में अगली मीटिंग नहीं होने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed