फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal House meeting held amid uproar, councilors angry over development works

Kurukshetra News: हंगामे के बीच हुई नगरपालिका हाउस की बैठक, विकास कार्यों के लिए फूटा पार्षदों का गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal House meeting held amid uproar, councilors angry over development works
शाहाबाद। नगरपालिका कार्यालय में बुधवार को हंगामे के बीच हाउस की बैठक हुई, जिसमें करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। हालांकि कई कार्यों पर हाउस की अनुमति नहीं हो पाई। बैठक में पार्षदों ने जहां पिछली बैठकों में पास किए गए कार्यों के न होने पर कड़ा एतराज जताया वहीं अधिकारियों से भी बहस की।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बैठक के बाद दावा किया कि पिछले अधूरे पड़े कामों के दो करोड़ 70 लाख रुपए के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में 15 करोड़ रुपए के आसपास के कामों पर हाउस ने अपनी मुहर लगा दी है। हाउस द्वारा पास किए गए आज के प्रस्तावों में वर्णित कार्यों की निविदा भी जल्द ही लगा दी जाएगी। उपप्रधान भाविका कवातरा ने दावा किया कि बैठक में पूरा नहीं बल्कि पार्ट एजेंडा पास हुआ है। कुछ कार्यों के लिए हाउस ने अनुमति प्रदान नहीं की है। पार्षद सुनील बतरा, पंकज सिंगला, नवनीत कौर, विजय कलसी व अमित सिंघल की उपस्थिति में उप-प्रधान भाविका कवातरा ने कहा कि सभी पार्षदों के काम होने चाहिए तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगनी चाहिए। बैठक में पार्षद राजेश उप्पल, मीनाक्षी शर्मा, निशा ठकराल, आरती गुप्ता, नीरज मट्टू, अमित सिंघल, ईशु सचदेवा, हीरा लाल, अमृत लाल, जगतार सिंह तारा, डाॅ. प्रवीण शर्मा लक्की, रितु शर्मा एवं नगरपालिका के सचिव सुरेंद्र मलिक, लेखाकार मनोज कुमार, पालिका अभियंता सतेंद्र सिंह, जेई गुरजीत सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



सफाई एवं विकास कार्यों को लेकर भड़के पार्षद
शहर में सफाई एवं विकास कार्य सुचारू न होने को लेकर भड़के पार्षदों ने बैठक में जमकर हंगामा किया। वार्ड-9 के पार्षद जसबीर सैनी ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक पिछले काम नहीं हो जाते तब तक आगे एजेड़ों पर पार्षद मुहर नहीं लगाएंगे। इसी तर्ज पर नगरपालिका उप-प्रधान भाविका कवातरा, पार्षद विजय कलसी, पंकज सिंगला, सुनील बतरा, नवनीत कौर एवं कुसुम रानी ने भी कड़ा विरोध जताया। पार्षदों ने कहा कि पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि हाउस की बैठक में एजेंडा तो पास करवा लिया जाता है, लेकिन काम के नाम पर नगरपालिका के पास कहने व दिखाने को कभी कुछ नहीं होता। वहीं प्रधान ने नाकामियों का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा। बैठक में पार्षदों व अधिकारियों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने भी लगाई फटकार
विधायक रामकरण ने भी अधिकारीयों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि चाहे ठेकेदार हो अथवा कोई अधिकारी काम न करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। किसी भी स्तर पर जनता का कोई काम नहीं रुकना चाहिए और काम रोकने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




पिछली बैठकों के अभी तक नहीं हुए कार्य
बैठक के बाद पार्षदों ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि नगरपालिका हाउस की गत आठ सितंबर, 11 दिसंबर व 11 मार्च 2024 को बैठक हुई। इनमें पास हुए एजेंडे पर अभी तक न के बराबर काम हुए हैं। नपा प्रधान हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से बचते रहे हैं। आज भी नगरपालिका प्रधान ने नाकामियों का ठीकरा अधिकारियों पर ही फोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed