{"_id":"67d9d3a34c2b5cb88605fc25","slug":"municipal-chairman-megha-to-be-appointed-pm-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132809-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नपा अध्यक्ष मेघा को पीएम करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नपा अध्यक्ष मेघा को पीएम करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मेघा बंसल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मार्च को दिल्ली में सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मेघा बंसल को इसके लिए निमंत्रण मिल गया है। इस सूचना से शहर और क्षेत्र के उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस्माईलाबाद के प्रत्येक नागरिक को समर्पित है। मेघा का कहना है कि भाजपा सरकार ने हमेशा से ही नारी शक्ति को प्राथमिकता के आधार पर आगे रखा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह भी इसका एक उदाहरण है। ऐसे आयोजन करने का सरकार का एक ही उद्देश्य है कि देश व प्रदेश की प्रत्येक नारी को प्रोत्साहित करना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक उनका नाम पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है।