फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal body secretary suspended over property ID complaint

Kurukshetra News: प्रॉपर्टी आईडी शिकायत पर नगर निकाय सचिव निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal body secretary suspended over property ID complaint
पिहोवा। प्रदेश सरकार ने नगर निकाय सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी एक शिकायत के बाद की गई है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय पंचकूला तय किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुधवार को अधिकारियों को प्रॉपर्टी आईडी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि किसी को भी इस समस्या के लिए उनके पास आने की जरूरत न पड़े। इन निर्देशों के अगले ही दिन पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आई। इसके बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव अशोक कुमार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं प्रधान सचिव विनोद सिंह की ओर से जारी की गई है। आदेश की प्रतिलिपि निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला, जिला नगर आयुक्त कुरुक्षेत्र और अशोक कुमार को भेजी गई है। निलंबन अवधि के दौरान अशोक कुमार को निर्वाह भत्ता मिलेगा। यह भत्ता हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत देय होगा। निलंबन के दौरान वे विभाग की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। अधिकारी अपने पद के अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। आदेश में निलंबन के विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed