{"_id":"681e650cc0a437cabc01e52f","slug":"mri-facility-will-be-available-in-the-district-civil-hospital-through-ppp-model-patients-will-get-relief-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135433-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल में पीपीपी मॉडल से मिलेगी एमआरआई सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल में पीपीपी मॉडल से मिलेगी एमआरआई सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी में सीटी स्कैन करवाने आए मरीज का पंजीकरण करती मनीपॉल की कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही एमआरआई की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन ने मुख्यालय में प्रस्ताव भेज रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल में एमआरआई सेवा उपलब्ध करवाने के लिए निजी संस्था के योगदान से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत जद्दोजहद शुरू कर दी है। एमआरआई सुविधा अस्पताल में शुरू करने के लिए सरकार के साथ मिलकर मनिपाल हेल्थ कंपनी ने हाथ आगे बढ़ाया है, जोकि फिलहाल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा दे रही है। इससे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की आस जगी है।
एलएनजेपी अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग दो हजार मरीज आते हैं। इन मरीजों में से कई को चिकित्सक एमआरआई कराने की सलाह देते हैं, लेकिन जब यह सुविधा अस्पताल में नहीं होती, तो उन्हें निजी लैब में महंगे रेट पर या फिर सरकारी सुविधा का फायदा उठाने के लिए पंचकूला जाना पड़ता है। इससे उन्हें समय से इलाज मिलने में समस्या तो होती ही है, लेकिन अस्पताल से एमआरआई के लिए जिन मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से पंचकूला भेजा जाता है इससे अस्पताल पर भी अधिक बोझ पड़ता है। अगर यह सुविधा शुरू होती है तो बीपीएल परिवारों और आरक्षित वर्ग के लोगों को यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध होगी, जबकि अन्य वर्गों को बाजार दर से 50 प्रतिशत कम कीमत पर सुविधा दी जाएगी। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
एमआरआई से होगा अंगों का सही से परीक्षण
एमआरआई एक आधुनिक चिकित्सा तकनीक है, जो शरीर के विभिन्न अंगों का सही से परीक्षण करती है। इसके माध्यम से मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों, पेट, स्तन, रक्त वाहिकाएं और हृदय के अत्यधिक स्पष्ट चित्र प्राप्त होते हैं। यह तकनीक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों का उपयोग करके शरीर की बेहद स्पष्ट तस्वीरें बनाती है, जिससे चिकित्सकों को रोग की सटीक जानकारी मिलती है और समय पर उपचार शुरू किया जा सकता है। जिला अस्पताल में फिलहाल मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की विभिन्न जांचों की सुविधा मिल रही है। बड़ी संख्या में मरीज इन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
दो से तीन माह में पीपीपी के तहत शुरू होगी एमआरआई : विकास
एलएनजेपी अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र के इंचार्ज विकास ने बताया कि अस्पताल में उनकी कंपनी मनीपॉल दो से तीन माह में पीपीपी मोड में एमआरआई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसमें कंपनी मरीजों की एमआरआई जांच करेगी व सरकार से उनकी रियायत दरें वसूल करेगी। फिलहाल मनीपाॅल पीपीपी के तहत सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवा रहा है।
हर माह 100 मरीज जा रहे पंचकूला
एलएनजेपी अस्पताल से हर माह औसतन एमआरआई के लिए 150 मरीज पंचकूला भेजे जाते हैं, जिसमें फरवरी में 99, मार्च में 112 व अप्रैल में 110 मरीज एमआरआई के लिए पंचकूला भेजे गए, जिन्होंने पंचकूला में पीपीपी के तहत संचालित मनीपॉल केंद्र से एमआरआई की सुविधा का लाभ उठाया।