फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Sports Festival to begin on November 1st

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव एक नवंबर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival to begin on November 1st
बाबैन। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2.0 का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव में खिलाड़ी 11 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताएं 1 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर को समाप्त होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिलेगा। पहले चरण में 1 से 20 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर मुकाबले होंगे, इसके बाद दूसरे चरण में 7 से 16 दिसंबर तक लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव का सीधा प्रसारण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने महोत्सव का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन



आकर्षक नकद पुरस्कार
संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा स्तर पर विजेता टीम को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 25 हजार रुपये मिलेंगे। लोकसभा स्तर पर विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए भी आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed