Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'MP Sports Festival' begins today; 11 sports events to be held

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव का आगाज आज, 11 खेल स्पर्धाएं होंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
'MP Sports Festival' begins today; 11 sports events to be held
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2.0 का आगाज 31 अक्तूबर को सुबह आठ बजे सांसद नवीन जिंदल के द्वारा होगा। इस दौरान खेल महोत्सव की शुरुआत एमपी-11 और मीडिया-11 की टीमों के बीच क्रिकेट मैच से होगी।
विज्ञापन

पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। महोत्सव के लिए संसदीय क्षेत्र से 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

महोत्सव को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 2 नवंबर से 21 नवंबर तक हलका स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक दूसरे चरण में लोकसभा स्तर की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 खेलों में होगी प्रतिस्पर्धा : सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, शूटिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स और रस्साकसी सहित 11 खेलों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है।
विधानसभा स्तर की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को नकद राशि से सम्मानित किया जाएंगे। लोकसभा स्तर पर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये रहेगा।

टीम स्पर्धाओं में विधानसभा स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार और द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। लोकसभा स्तर पर टीम स्पर्धाओं में विजेता टीम को एक लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। रस्साकसी में प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed