फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP showed the condition of roads through PPT

Kurukshetra News: सांसद ने पीपीटी से दिखाई सड़कों की हालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
MP showed the condition of roads through PPT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा विधायक मंदीप चट्ठा ने वीरवार को जिला सचिवालय में हुई दिशा की बैठक में झांसा से कुरुक्षेत्र, ट्यूकर से भट्ट माजरा सहित अन्य कई सड़कों की वास्तविक हालत को हाउस के समक्ष रखा और सड़कों का निर्माण जल्द करवाने के लिए मांग उठाई।
सांसद नवीन जिंदल ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कराने की बात कही।
सांसद ने स्वयं पावर प्रेजेंटेशन के जरिए गांव व शहरों की अनेक खस्ताहाल सड़कों की फोटो दिखाते हुए अधिकारियों को हकीकत से अवगत कराया। कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इनका निर्माण जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अगर एजेंसी गुणवत्ता में लापरवाही बरतती है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि कैमरे की नजर से आपराधिक और ट्रैफिक गतिविधियों पर नजर रखी जाए। सांसद ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के साथ-साथ अन्य संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना दरवाजे का शौचालय दिखाया तो जवाब नहीं : सांसद ने शिक्षा विभाग की गंभीरता की भी पोल खोली और अरूणाय गांव के सरकारी स्कूल में में बिना दरवाजे के ही शौचालय का फोटो दिखाया, जिस पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए। यही नहीं सांसद ने उमरी सहित कई अन्य गांव के स्कूलों के भी बदहाल शौचालयों की असलियत पेश की और कहा कि स्कूलों के सभी शौचालय स्वच्छ और सुंदर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी घर में खाना बनाने के लिए आग जलाने हेतु कोयला या उपले का प्रयोग नहीं करना चाहिए, बल्कि गैस का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed