फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mp rajkumar saini, ink, accused on remand, kurukshetra

सांसद सैनी पर स्याही फेंकने के चार आरोपी रिमांड पर

Tue, 18 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
mp rajkumar saini, ink, accused on remand, kurukshetra
आरोपियों को पेश कोर्ट में करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने व हमला करने के आरोपियों में से फरार पांचवें आरोपी जितेंद्र ने सोमवार को केयू के पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रविवार को पकड़े गए चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां दो दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। अदालत ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाने को भी कहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह में शामिल होने आए सांसद सैनी पर रविवार को सेल्फी लेने के बहाने स्याही फेंकी गई और हाथापाई की गई। आरोपियों ने सांसद पर इंकलाब जिंदाबाद के पर्चे भी फेंके। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हिसार निवासी हरिकेश, संदीप, सौरव, प्रवीन व जितेंद्र सहित 10-12 अन्य के खिलाफ देर रात भादंसं की धारा 148, 149, 153 ए, 307, 323, 504 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। सोमवार सुबह जितेंद्र के अलावा अन्य आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने दिए मेडिकल करवाने के आदेशः अदालत ने आरोपी पक्ष के वकील नवनीत ढुल की मांग पर घटना की वीडियो देखी। इसमें मौके पर मौजूद लोग आरोपियों के साथ मारपीट भी करते दिख रहे हैं। इस पर अदालत ने पुलिस को आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा मामला सिर्फ स्याही फेंकने तक का था, लेकिन 307 की धारा लगाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याही फेंकने वालों का समर्थन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कहा कि युवकों पर दर्ज केस वापस नहीं लिए गए तो समिति सरकार के खिलाफ धरने, प्रदर्शन का निर्णय लेगी। हिसार में आयोजित समिति के पदाधिकारियों की बैठक में समिति सदस्यों ने कहा कि सांसद सैनी जाट आरक्षण के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं, स्याही फेंकने की घटना उसकी का परिणाम है। जींद के दनौदा में बिनैण खाप के चबूतरे पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक प्रधान जयसिंह नैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया कि सांसद सैनी पर स्याही फेंकने वाले युवाओं को जाट समाज के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन पर दर्ज केस को वापस नहीं लिया तो जींद में सीएम मनोहरलाल का घेराव किया जाएगा।
स्याही फेंकने का विरोधः सैनी पर स्याही फेंकने के विरोध में रोहतक में लोकतंत्र सुरक्षा मंच रेलवे ट्रैक पर धरना देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed