{"_id":"67eeedf3091e38530109dc01","slug":"mp-raised-the-demand-to-set-up-a-food-testing-lab-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133726-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की सांसद ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की सांसद ने उठाई मांग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकसभा में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाने की मांग रखते सांसद नवीन जिंदल। विज्ञप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रश्नकाल के दौरान सांसद ने कहा कि जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में आधुनिक फूड टेस्टिंग लैब होना आवश्यक है।
कुरुक्षेत्र एक कृषि प्रधान एवं तेजी से विकसित होता शहरी क्षेत्र है, जहां ऐसी सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। यह मांग सांसद नवीन जिंदल ने वीरवार को लोकसभा में उठाई।
उन्होंने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। हमारे देश में नौकरियों की कमी नहीं है बल्कि स्किल मिसमैच एक बड़ी चुनौती है यानी युवाओं के पास वो कौशल नहीं है जिसकी आज के उद्योगों को जरूरत है। अगर हमें भारत को भविष्य के लिए तैयार करना है, तो हमें सप्लाई-आधारित मॉडल से हटकर डिमांड-आधारित स्किलिंग मॉडल अपनाना होगा।
विज्ञापन
नवीन जिंदल ने नेशनल स्किल सेंसस कराने की मांग रखी, क्योंकि जब तक हमारे पास सटीक आंकड़े नहीं होंगे, तब तक न सही नीति बनेगी और न समाधान निकलेगा।
लोकसभा में सांसद के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लैब स्थापित करने का प्रस्ताव वाजिब है और मंत्रालय जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेगा।
सांसद नवीन जिंदल ने मंत्री के सकारात्मक उत्तर के लिए आभार व्यक्त व स्वागत करते हुए कहा कि मैं मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करता हूं। यह लैब कुरुक्षेत्र सहित आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित और पोषक आहार सुनिश्चित करने में मदद करेगी। यह किसान कल्याण और खाद्य सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाएगी।
सांसद के मीडिया सलाहकार डॉ. राज कुमार ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल, धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं।
सांसद ने पूर्व में भी खाद्य सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। सांसद नवीन जिंदल संसद में खाद्य और स्वास्थ्य संबंधी विषयों को उठाते रहे हैं। उन्होंने खाद्य उत्पादों पर पारदर्शी लेबलिंग और अल्ट्रा रिफाइंड सीड ऑयल पर नियमन की मांग की थी। इस तरह के प्रयास देश को एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाएंगे। सांसद नवीन जिंदल युवाओं के रोजगार के लिए बेहद गंभीर हैं। इसके लिए कुरुक्षेत्र और कैथल में विश्व स्तर के कौशल विकास संस्थानों की स्थापना पर कार्य चल रहा है।