{"_id":"66835d35401483c0c30901db","slug":"mp-inspected-the-heritage-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-120294-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद ने किया धरोहर का अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद ने किया धरोहर का अवलोकन
Tue, 02 Jul 2024 07:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय का अवलोकन सांसद नवीन जिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि नैक से मान्यता प्राप्त ए-प्लस-प्लस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति का भी संरक्षण कर रहा है। किसी भी विश्वविद्यालय की ओर से लोक संस्कृति का संरक्षण अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।
कुवि संस्कृति, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में देश भर में सबसे अग्रणी है। देशभर में पहला विश्वविद्यालय है, जिसने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूरे देश में लागू किया है। हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण व उसे सहेजने के लिए विश्वविद्यालय कई वर्षो से प्रयास कर रहा है। क्यूरेटर डॉ. गुरचरण सिंह ने सांसद नवीन जिंदल का धरोहर में आने पर स्वागत किया और कहा कि हमें भारत और अन्य देशों के नागरिकों के लिए हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने पर गर्व है।