{"_id":"681787089e569845660d20f6","slug":"mp-deepender-hooda-slam-bjp-on-water-dispute-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Water Dispute: \"डबल इंजन सरकार पर पंजाब का सिंगल इंजन भारी, जल संकट दूर करने में नाकाम भाजपा\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Dispute: "डबल इंजन सरकार पर पंजाब का सिंगल इंजन भारी, जल संकट दूर करने में नाकाम भाजपा"
Sun, 04 May 2025 08:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 May 2025 08:56 PM IST
सार
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानी के विवाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा ना करने का आरोप लगाया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
दीपेन्द्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संविधान बचाओ अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और भागीदारी पर फोकस करके प्रदेश के हर जिले में जाने का कार्यक्रम है। इस अवसर पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जल बंटवारे के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा सरकार को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
बीजेपी पर साधा निशाना
हरियाणा के जल हितों की रक्षा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कोई भी कदम उठाए हम उनके साथ हैं लेकिन आज जो जल संकट प्रदेश पर छाया है उसके लिए भाजपा सरकार का नाकारापन जिम्मेदार है। क्योंकि बीते कई सालों से BBMB में हरियाणा का कोई अधिकारी नहीं है। ऐसे में प्रदेश के हितों की रक्षा कौन करेगा जबकि पहले एसई सिंचाई सदस्य और सचिव हरियाणा से होते थे। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार पर पंजाब का सिंगल इंजन भारी पड़ गया।

हरियाणा की बीजेपी सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। इसके पहले भी रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट हरियाणा से गए तो ये सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही पानी और एसवाईएल मामले में अपना फैसला दे चुका है लेकिन डबल इंजन सरकार उसको लागू नहीं करवा पाई। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि पानी रोकने की घटना को हल्के में ना लें तुरंत प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय लें। इस मामले में हम सरकार के साथ हैं और एक साथ प्रधानमंत्री जी से मिलने जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले साढ़े 9 साल से प्रधानमंत्री जी से समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार प्रधानमंत्री जी से समय लेने में भी विफल साबित हुई है इसलिए कांग्रेस सांसदों ने देश के प्रधानमंत्री से हरियाणा के जल हितों की रक्षा के लिए मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन
"संविधान को खतरा"
हुड्डा ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है और उसकी मूलभावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिये संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। बाबा साहब ने जिस संविधान के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर सबको बराबरी का अधिकार दिया, बीजेपी उस संविधान पर भी प्रहार कर रही है। संविधान में मिले आरक्षण के अधिकार को खत्म करने की लगातार कोशिशें हो रही है। संविधान की रक्षा के लिए जो संस्थाएं बनायी गयी थीं उनको कमजोर किया जा रहा है। हमारी संवैधानिक संस्थाओं के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने बीजेपी सरकार को चेताते हुए कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संविधान की रक्षा करेंगे और संविधान ने जो अधिकार दिये हैं उसको कमजोर होने नहीं देंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने आवाह्न किया कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिये गये संविधान की रक्षा के लिये हमें पहले से भी ज्यादा जागरूक और संगठित होना पड़ेगा।