फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MoU for Educational Cooperation between KU and ICSI

केयू और आईसीएसआई के बीच शैक्षणिक सहयोग का हुआ एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
MoU for Educational Cooperation between KU and ICSI
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू साइन हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को प्रोफेशनल स्किल देना बहुत जरूरी है। विश्वविद्यालयों को अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों में नयापन लाना चाहिए। उन्होंने वाणिज्य विभाग की ओर से आईसीएसआई के साथ शैक्षणिक सहयोग के एमओयू साइन करने पर बधाई दी। एमओयू पर केयू की ओर से कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा और इंस्टीट्यूट की ओर से प्रेसिडेंट देवेंद्र देशपांडे ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

देवेंद्र देशपांडे ने बताया कि इस प्रकार का एमओयू देश के 90 विश्वविद्यालयों और 16 आईआईएम संस्थानों के साथ साइन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हजारों विद्यार्थी सीएस का कोर्स कर रहे हैं और अच्छे रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि इसके तहत शिक्षकों के लिए नए विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करना, छात्रों के कॅरिअर के लिए कार्यक्रम आयोजित करना और उन्हें रोजगार परक शैक्षणिक योग्यता देना शामिल है।
विज्ञापन

इस दौरान इंस्टीट्यूट की ओर से विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं पर कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें सोनल डावर और आरती ने ने विद्यार्थियों को सीएस के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की ओर से करनाल चेप्टर के चेयरमैन कप्तान सिंह, उप चेयरमैन करण सिंह, पूर्व चेयरमैन सोनल डावर, सीए दीपक कपूर, सह-सचिव एके श्रीवास्तव सहित प्रो. नीलम ढांडा, प्रो अजय सुनेजा, प्रो. तेजेंद्र शर्मा, प्रो. सुभाष, प्रो. महावीर नरवाल, डॉ. वीरेंद्र पूनिया, डॉ. रश्मि व डॉ. अंकेश्वर प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed