फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MoU between KU and Japan company, Kurukshetra

केयू और जापान की कंपनी में एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
MoU between KU and Japan company, Kurukshetra
एमओयू दिखाते वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं जापान की मोबाइल नेटवर्क कंपनी मेरिटेक के बीच में शुक्रवार को करार हुआ। केयू की ओर से कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा तथा मेरिटेक कंपनी की ओर से हरीश सचदेवा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह एमओयू विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग सहित यूआईईटी संस्थान के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। एमओयू के तहत मेरिटेक कंपनी लिमिटेड की ओर से केयू में कार्यशाला, संगोष्ठी एवं व्याख्यान श्रृंखला, इंटर्नशिप कार्यक्रम व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कंपनी इंजीनियर, प्रशिक्षक और डेवलपर्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मोबाइल नेटवर्क से संबंधित एनआर 5जी, एलटीई-ए, एलटीई, डब्ल्यूसीडीएमए, एचएसपीए, जीएसएम/जीपीआरएस एवं वाईफाई नेटवर्क की जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि इस एमओयू से विश्वविद्यालय एवं जापानी कंपनी मेरिटेक के बीच मोबाइल नेटवर्क को लेकर विस्तार गतिविधियां व शोध कार्यक्रमों को आदान-प्रदान किया जाएगा। मेरिटेक कंपनी के सह संस्थापक एवं सीईओ हरीश सचदेवा ने कहा कि इस समझौते से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब मोबाइल क्षेत्र में वायरलेस उद्योग की आवश्यकता एवं विशिष्टता का विश्लेषण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र मोबाइल नेटवर्क की निगरानी के लिए उपयोग किए जाने वाले मेरिटेक के उपकरणों (उत्पादों) का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचदेवा ने बताया कि मेरिटेक अपने हैंड-हेल्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का उपयोग करके नेटवर्क का रीयल टाइम विश्लेषण मोबाइल टेलीमेट्री सिस्टम भी प्रदान करता है जो नेटवर्क विश्लेषण के लिए आवश्यक डेटा एकत्र करता है और अपने क्लाउड सर्वर पर अपलोड करता है। उन्होंने बताया कि कंपनी का मुख्यालय जापान के टोक्यो में स्थित है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. आरके चौहान, प्रो. बृजेश साहनी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. दिनेश, प्रो. राजेंद्र नाथ, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. अश्वनी कुश व प्रो. सुचेता मौजूद रहे।

मेरिटेक कंपनी के सीईओ हैं केयू के पूर्व छात्र
मेरिटेक कंपनी के सह संस्थापक और सीईओ हरीश सचदेवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग विभाग के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यह कंपनी वर्ष 2003 में स्थापित की थी और इसकी पूंजी 69.04 मिलियन येन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed