फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Motorcycle Theft from Separate Locations

Kurukshetra News: अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle Theft from Separate Locations

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को रोकने के लिए पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल का गठन भी कर रखा है। इसके बावजूद जिले में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें रुक नहीं रही हैं। हर रोज औसतन पांच से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी के मामले पुलिस दर्ज कर रही है।

शनिवार को पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज किए हैं पहला मामला पिहोवा के बाखली गांव का जहां से रात के एक बजे के करीब चोरों ने नसीब सिंह के घर के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वहीं दूसरा मामला बाहरी मोहल्ला के विवेक ने दर्ज करवाया है। विवेक ने अपनी मोटरसाइकिल कोर्ट परिसर के बाहर पार्क की थी। कोर्ट से अपना काम निपटाने के बाद जब विवेक बाहर आया तो उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है व चोरों व मोटरसाइकिल की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन







अफीम की तस्करी करने वाला पकड़ा

कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में कुरुक्षेत्र के रहने वाले दिनेश कुमार व गुरमीत सिंह को काबू कर उनके कब्जे से 563 ग्राम अफीम बरामद की है तथा उक्त नशीला पदार्थ आपूर्ति करने के आरोप में यूपी के बरेली जिले के गांव ढकिया के रहने वाले सरनाम सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सैल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश कुमार व गुरमीत सिंह अफीम बेचने का काम करते हैं। आज भी दोनों देवीलाल पार्क के पास अफीम बेचने के लिए जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम ने देवीलाल पार्क पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को दो युवक देवीलाल पार्क के गेट के पास बैग लिए खड़े दिखाई दिए। टीम ने शक के आधार पर दोनों को काबू करके उनकी व कार की तलाशी ली तो उनसे 563 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मामले की आगामी तफ्तीश करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी सरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।




चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में बड़ा सैयाणा सैयदा निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

12 अप्रैल को थाना सदर पिहोवा में दी शिकायत में सरस्वती खेड़ा के रहने वाले इंद्र राम ने बताया कि वह खिलौने बेचने का काम करते हैं। वह अपने गांव के मेले में खिलौने की दुकान लगाए हुए थे और दुकान के पीछे मोटरसाइकिल खड़ी की थी। शाम को जब वह घर जाने लगे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने की वह उक्त आरोपी को काबू कर लिया।




एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

लाडवा। सीआईए वन की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोप में जिला हिसार के उगालन गांव के रहने वाले राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में पटाक माजरा के रहने वाले किरण पाल ने बताया कि 23 मई को वह पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गए थे। जब वह रुपये निकालने लगा तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर उसके बदले में दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। जब वह घर आया तो उनको पता चला कि उनके कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल गए हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर आरोपी से कार व परचून का करीब 14 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के उपरांत चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।





चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में कंग कॉलोनी के रहने वाले रमेश कुमार को गिरफ्तार करके उसके पास से
चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को दी शिकायत में सलारपुर निवासी ईशम सिंह ने बताया कि 22 मई को वह अपने किसी काम से कुरुक्षेत्र कचहरी में आया था। उसने मोटरसाइकिल बार कॉम्प्लेक्स के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू कर अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।






पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर

कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में राजस्थान के ब्यावर जिले के गांव नासुन के रहने वाले छोटू को काबू किया है। 22 को टीम देवीलाल चौक के पास मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना के आधार रेलवे रोड कुरुक्षेत्र के पास नाकाबंदी करके मुर्तजापुर के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ राजू को काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ किलो चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त आरोपी की पहचान आपूर्ति कर्ता के तौर पर बताई, जिसे काबू कर अदालत में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed