{"_id":"658de996fd84aeea440c5b1d","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-11089-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 29 Dec 2023 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। लाडवा रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर प्राथमिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय तजिंदर निवासी गांव लंडी के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक तजिंदर घरों में डिश आदि लगाने के काम करता है। वह गांव से वीरवार सुबह काम के लिए मोटरसाइकिल से शाहाबाद के लिए निकला था। इस दौरान लाडवा रोड पर चमन पैलेस के पास वह एक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि तजिंदर ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन ट्रक में वजन अधिक होने के करण हेलमेट टूट गया और तजिंदर के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हुड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, तजिंदर की मौत के बाद गांव लंडी में शोक की लहर है। तजिंदर अपने पीछे पिता सुरिंदर, माता पिंदर, पत्नी अंजू, पांच साल का पुत्र समर और छोटे भाई जितेंद्र को छोड़ गया है। लगातार दूसरे दिन हुए हादसे के चलते कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह, कुलविंदर ढकाला, डॉ. अनिल भुक्कल और आप नेत्री आशा पठानिया सहित शाहाबाद निवासियों ने प्रशासन से शाहाबाद से लाडवा की ओर जाने वाले भारी ट्रकों और डंपरों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।