फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Motivated rural youth to stay away from drugs

Kurukshetra News: ग्रामीण युवाओं को किया नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित

Wed, 10 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Motivated rural youth to stay away from drugs
शाहाबाद। डॉ भीम राव आंबेडकर युवा संगठन कलसाना के पदाधिकारियों ने सुभाष कलसाना के नेतृत्व में गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सुभाष कलसाना ने कहा कि जिस देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते पर चलने लगेगी, तो देश का भविष्य अंधकारमय की ओर चला जाता है। यदि हमें समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाना है तो हर प्रकार के नशे को जीवन से बचाना है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचाव के तरीकों सहित अन्य मुद्दों पर भी युवाओं से विस्तार से चर्चा की।

संगठन के सदस्य बहादुर सिंह ने कहा कि नशा एक बुराई है, इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा, तभी इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। इस मौके पंकज, राहुल, अंकुश, सुमित नरवाल, डिंपल, बंटी और रामकरण सहित युवा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed