{"_id":"66873c662cd4e030e801bac4","slug":"motivate-students-to-become-self-reliant-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120440-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनने की दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनने की दी प्रेरणा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ महाविद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें वीरवार को शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों और विद्यार्थियों की ओर से पौधरोपण किया गया।
प्रधानाचार्य सचिंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन स्वस्थ जीवन शैली थीम पर हस्तकला प्रदर्शनी लगाकर विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी गई और दूसरे दिन स्थायी खाद्य प्रणाली थीम पर विद्यार्थियों की ओर से एक नाटक दिखाकर मोटे अनाजों को भोजन में शामिल करने और पृथ्वी पर पेड-पौधों की रक्षा और रखरखाव के बारे में बताया गया।
ई-वेस्ट थीम पर इलेक्ट्रानिक कचरे दुष्प्रभाव व प्रबंधन के तरीकों पर विद्यार्थियों के बीच चर्चा की गई। चौथे दिन विद्यार्थियों को अपशिष्ट पदार्थों के निपटान करने के तरीकों पर एक वीडियो दिखाई गई तथा बहुत से प्रतियोगिताओं जैसे भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर बनाना आदि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्कूल प्रांगण में सभी विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
कुरुक्षेत्र। सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुखी में स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से समर कैंप का आयोजन किया गया। पारिजात युवा इको क्लब द्वारा एक सप्ताह के लिए कैंप का आयोजन किया गया। युवा क्लब की कोऑर्डिनेटर कविता दहिया ने बताया कि शिविर के पहले दिन स्वस्थ जीवन शैली, दूसरे दिन सिंगल यूज प्लास्टिक व तीसरे दिन ऊर्जा कैसे बचाएं व कूडा़ कम कैसे करें आदि गतिविधियों को विद्यालय परिसर में करवाया जा रहा है।
प्राचार्य अल्का छाबडा़ ने कहा कि बच्चों को प्रत्येक दिन एक विषय के ऊपर समझाया जाता है और गतिविधियां करवाई जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हो रही है। विद्यार्थी इस ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर अच्छा नागरिक बन सकते हैं। इस दौरान स्कूल प्रांगण में सभी विद्यार्थियों की ओर से पौधा रोपित किया गया। इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार, ईश्वर चंद, रमेश कुमार, रजनीश आदि सदस्य मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को मोटे अनाज के फायदे बताए
बाबैन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में समर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के भविष्य को मजबूती प्रदान करने वाली कई गतिविधियां कराई जा रही हैं। शिविर में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ थीम के अंतर्गत रोजाना अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को जीने की स्वस्थ शैली, सतत और टिकाऊ खाद्य सुरक्षा योजना, कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन, जल बचाओ, ऊर्जा बचाओ सहित अन्य विषयों के बारे में विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
प्राचार्य रमेश कुमार ने बताता कि समर शिविर में गतिविधियों के साथ - साथ श्री अन्न विषय पर वृत्तचित्र बनाने का भी शानदार कार्य हुआ है। वृत्तचित्र में स्क्रिप्ट से, अभिनय तक सब बच्चों ने किया है। इसमें निर्देशन और संपादन सहयोग इको क्लब इंचार्ज विकास शर्मा ने किया। इस वृत्तचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों को व उनके अभिवावकों और समाज को भी श्री अन्न यानि मोटे अनाज के विषय में और जानकारी मिल सकेगी।
इको क्लब इंचार्ज विकास शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता देखी जा रही है श्री अन्न उसमें एक आशा की किरण जैसा खाद्यान्न है। श्री अन्न की खेती में पानी की लागत भी कम आती है और ये पर्यावरण के लिए भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं रखता। इसलिए सबको एक बार फिर से श्री अन्न की ओर लौटना चाहिए। 11वीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने बताया कि उसके लिए ऐसे किसी वृत्तचित्र में भाग लेने का ये पहला अनुभव है। कैमरे के सामने प्रस्तुति में किन बातों का ध्यान रखें, आवाज के आरोह-अवरोह के बारे में भी नई बातें सीखने को मिली।