फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 200 patients were examined and medicines were distributed in the AYUSH medical camp.

Kurukshetra News: आयुष चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक रोगियों की जांच कर वितरित की दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
More than 200 patients were examined and medicines were distributed in the AYUSH medical camp.
कुरुक्षेत्र। निशुल्क चिकित्सा ​शिविर का शुभारंभ करते मुख्याति​थि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा और जन कल्याण रेजिडेंट सोसायटी द्वारा मंगलवार को सेक्टर तीन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित है, जिसका मुख्य कारण व्यक्ति का खानपान है। मनुष्य का स्वास्थ्य उसकी रसोई पर निर्भर करता है। भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसालों का प्रचुर मात्रा में आयुर्वेदिक गुण-दोष जाने बिना उपयोग किया जाता है जो उचित नहीं है।
विज्ञापन


गुरु सिंह सभा के प्रधान सुखजिंद्र सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और चिकित्सा का पेशा भी मानव सेवा से जुड़ा है। चिकित्सकों को निस्वार्थ भाव से अपना कार्य करना चाहिए। इस मौके पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं अस्पताल के चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. राजेंद्र चौधरी, सहायक चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सहरावत, जन कल्याण रेजिडें सोसायटी के प्रधान रविंद्र कटारिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed