फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 1.75 lakh participants have registered for the MP Sports Festival.

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के लिए लगभग पौने दो लाख से अधिक प्रतिभागी करवा चुके हैं पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than 1.75 lakh participants have registered for the MP Sports Festival.
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव के लिए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इन खेलों के लिए अब तक संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर लगभग पौने दो लाख पंजीकरण हो चुके हैं और अभी भी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। खेल महोत्सव में क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, रस्सीकूद प्रतियोगिता, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, कुश्ती, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, रस्साकशी, कबड्डी, पोलो, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और हेल्थ वेलनेस एक्टिविटी मिला कर 15 खेल शामिल किए गए हैं। खेल महोत्सव के दौरान पोलो का डेमोंसट्रेशन मैच भी खेला जाएगा।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मैं खुद खिलाड़ी और खिलाड़ियों की समस्याओं को अच्छी तरह जानते है। इसलिए खुद इन खेलों के पंजीकरण से लेकर आयोजन तक की प्रत्येक गतिविधि पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखे हुए हूं। उन्होंने नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम को निर्देश दिए हैं कि इस खेल महोत्सव को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए। सांसद ने हाल ही में यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र में हुई दिशा समीक्षा बैठकों में भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे खेलों के सफल आयोजन में पूरा सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि सभी खेल स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे कि पानी, स्वच्छता, फर्स्ट एड, और तकनीकी सहयोग समय पर उपलब्ध कराई जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed