फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   monu murder case in pihova kurukshetra

मोनू के भाई की शिकायत पर चार हत्यारोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
monu murder case in pihova kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा सोमवार को मोनू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि मोनू को दिल में गोली मारी गई थी, जिससे मोनू ने तत्काल दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों का पैनल इस मामले में शीघ्र ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगा। उधर, पिहोवा पुलिस ने मृतक मोनू के भाई सोनू की शिकायत पर चार हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार शाम करीब चार बजे कार सवार चार बदमाशों ने पैरोल पर आए मोनू को पिहोवा गुरुद्वारा के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि रंजिश के चलते इन लोगों ने मोनू की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मोनू के भाई सोनू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले गांव हेलवा के दिलबाग उर्फ बागा से उनका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दिलबाग ने तूर कॉलोनी में मोनू के भाई सोनू पर फायरिंग की थी। उस समय उसकी जान बच गई थी, लेकिन तभी से आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे। रविवार को जब उसका भाई मोनू अपने दोस्त विक्रांत के साथ शहर में आया तो इन लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सोनू ने बताया कि घटना के समय विक्रांत बाइक चला रहा था और मोनू उसके पीछे बैठा था। गुरुद्वारा के पास उन्होंने बाइक रोक ली और मोनू पीछे से उतर गया। इसी दौरान एक कार आई, जिसमें सवार दो युवकों ने उतरकर मोनू फायर कर दिया जो उसकी छाती में जा लगा तथा मौके पर ही उसके भाई की मौत हो गई थी। बता दें कि मोनू पर आर्म एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज थे। कुछ ही दिन पहले मोनू जेेल से पैरोल पर आया था।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दे रही दबिश
डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि मोनू के भाई सोनू की शिकायत पर गांव हेलवा के दिलबाग उर्फ बागा, रामपाल वासी ककराली, राजदीप वासी जाजनपुर और संदीप सैनी गांव भागल के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हत्यारोपियों की तलाश में टीमें गठित करके छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन कर रही है, ताकि आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई जा सके। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed