फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Model School Ismailabad stood first in district level short drama

Kurukshetra News: जिला स्तरीय लघु नाटिका में मॉडल स्कूल इस्माईलाबाद रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Model School Ismailabad stood first in district level short drama
इस्माईलाबाद। विेजेता विद्या​र्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शहर व स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य भीमसेन ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा बैरागी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उनके विद्यालय के कक्षा नौंवी से 12 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण पर आधारित जल, जमीन और जंगल नामक लघु नाटिका में विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त करके 10 हजार रुपये का इनाम प्राप्त किया। इस लघु नाटिका के माध्यम से प्रिन्सी, माही, नीशु, रणजीत सिंह, काजल, दीपांशु, लवीश, अभिषेक, सुमित, दिलजान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

हारमोनियम एवं ढोलक पर विद्यालय के ही बच्चों स्नेह एवं उनके भाई समनीत ने साथ दिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विजेताओं को 10 हज़ार रुपये का चेक एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय हिंदी प्राध्यापक डॉ. बलवान सिंह और प्राथमिक अध्यापिका सुदेश कुमारी को दिया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उप-प्राचार्य डॉ. दिनेश यादव तथा मीडिया प्रभारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक जितेंद्र कालिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed