{"_id":"664bec4ad4ac52269d016aa9","slug":"mock-poll-process-for-lok-sabha-elections-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-118445-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लोकसभा चुनाव के लिए हुई मॉक पोल प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लोकसभा चुनाव के लिए हुई मॉक पोल प्रक्रिया
Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन ने सोमवार को थानेसर व पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शूटिंग हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एआरओ की ओर से मॉक पोल करवाई गई। इस मॉक पोल प्रक्रिया में एआरओ थानेसर सुरेंद्र पाल व पिहोवा एआरओ अमन कुमार मौजूद थे। एआरओ ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोल प्रक्रिया को संपन्न किया गया है। थानेसर और पिहोवा विधानसभा क्षेत्रों में जितनी ईवीएम मशीन आबंटित हुई है। उसके तहत पांच फीसदी मॉक पोल की गई हैं। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई हैं।
थानेसर एआरओ सुरेंद्र पाल ने बताया कि ईवीएम मशीनों से संबंधित कमीशनिंग का कार्य पूरा हो चुका है और उसके साथ-साथ 85 वर्ष से अधिक आयु के जो 24 मतदाता थे। उनमें से 22 मतदाताओं के घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से अपनी वोट डालने का कार्य कर लिया है। इसके साथ-साथ 12 दिव्यांग मतदाताओं में से 11 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इस प्रक्रिया को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी व चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार किया गया है।