फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile was hidden in the sheet of jail toilet, recovered

Kurukshetra News: जेल के शौचालय की शीट में छिपाया हुआ था मोबाइल, बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mobile was hidden in the sheet of jail toilet, recovered
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बंदियों द्वारा एक मोबाइल शौचालय की शीट में छिपाया हुआ था, जिसे सर्च अभियान में बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। डीएसपी जेल रोहन सिंह हुड्डा ने बताया कि जेल में सर्च अभियान चलाया गया। जिस दौरान जेल में बने शौचालय की शीट से मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल के साथ चार्जर डाटा केबल भी मिली। मोबाइल बंदी शमशेर सिंह उर्फ मोेनू राणा थंबड़ जिला अंबाला, संदीप उर्फ लौटा वासी गांव बुहावी, राहुल वासी चीबा व गर्व वासी शाहाबाद द्वारा छिपाए जाने की आशंका है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



गहने और कपड़े लेकर संदिग्ध परिस्थिति में महिला गायब
शाहाबाद। एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गहने और कपड़े लेकर गायब हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो तलाश शुरू की गई। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी उसे मायके जाने के लिए कहकर घर से गई थी लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। उसकी आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। घर में तलाशी ली तो पता चला कि वह अपने साथ कपड़े, गहने, नकदी लेकर गई है।
विज्ञापन




मंदिर से चोर हजारों की नकदी चुरा ले गए
शाहाबाद। मोहल्ला माजरी स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और हजारों रुपये की नकदी ले उड़े। सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कमेटी में कैशियर है। दो फरवरी की रात मंदिर में चोर घुस गए और लकड़ी का गुल्लक तोड़कर इसमें से करीब 40 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्ले स्कूल से एसी केबल काटकर ले गया चोर
कुरुक्षेत्र। हरगोविंद नगर सेवन बी कॉलोनी में स्थित एक प्ले स्कूल में लगे एसी की केबल चोरी कर ली गई। मोना रानी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके स्कूल में 31 जनवरी की रात को इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी व पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी पहले स्कूल के मुख्य गेट के सरिये काटकर अंदर घुसा, जहां कार्यालय का लॉक तोड़कर व छत पर लगे एसी आउटडोर यूनिट से केबल काटकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed