फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile theft accused arrested, sent to jail

मोबाइल चोरी का आरोपी काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mobile theft accused arrested, sent to jail
तीन महीने पहले जिला कचहरी से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ लालू निवासी रतगल के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पिपली निवासी सतीश कुमार ने 22 फरवरी को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 फरवरी को उसका मोबाइल कचहरी परिसर में चैंबर नंबर-47 से चोरी हो गया था। उसने अपने स्तर पर मोबाइल की तलाश भी की, लेकिन उसका सुराग हाथ नहीं लगा था। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद सीआईए-एक की टीम ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed