{"_id":"67ed96de2979bc3da70be8f1","slug":"mobile-recovered-from-prisoner-case-registered-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-615771-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बंदी के पास से मोबाइल बरामद, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बंदी के पास से मोबाइल बरामद, मामला दर्ज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल से मोबाइल मिलने के मामले रुक नहीं रहे हैं। तीन दिन पहले एक बंदी के पास से दो मोबाइल मिले थे और कुछ दिन पहले जेल के प्रशासनिक भवन की छत से भी एक मोबाइल मिला था। वहीं अब गत मंगलवार को भी एक बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है।
हाल ही में घटित दोनों घटनाओं के बाद सीआईए दो की टीम और जेल प्रशासन से संयुक्त रूप से जेल परिसर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक नंबर पांच के रूम नंबर दो से बंदी दिलबाग से एक मोबाइल के साथ चार्जर लीड बरामद हुआ।
सीआई दो के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि जेल में फोन बंदी तक कैसे पहुंचा। कॉल डिटेल्स के आधार पर यह जांच की जाएगी कि क्या बंदी ने जेल से बाहर किसी से संपर्क किया था। संवाद